Skip to main content

Posts

Showing posts from March, 2012

मुख्यमंत्री ने की प्रतिवर्ष राजस्थान रत्न पुरस्कार दिए जाने की घोषणा। इस वर्ष सात हस्तियों को मिलेगा पुरस्कार।

संपूर्ण विश्व में अपनी कला, संस्कृति तथा वीरता के लिए पहचाने जाने वाले हमारे प्रदेश में राजस्थान दिवस के अवसर पर एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज दिनांक 30 मार्च 2011 को विधानसभा में कला, साहित्य, संस्कृति, संगीत आदि के क्षेत्र में विशिष्ट उल्लेखनीय योगदान के लिए राजस्थान सरकार की ओर से प्रतिवर्ष राजस्थान रत्न पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की। वे विधानसभा में बजट पर हुई बहस का प्रत्युत्तर दे रहे थे। विधानसभा में की गई इस घोषणा के पश्चात उन्होंने दो और हस्तियों को भी राजस्थान रत्न देने की घोषणा की। इस प्रकार राजस्थान रत्न पुरस्कार राज्य की निम्नलिखित सात जानी-मानी शख्सियतों को दिए जाएँगे- 1. राजस्थानी साहित्यकार दिवंगत कन्हैयालाल सेठिया 2. लोक कला मर्मज्ञ कोमल कोठारी 3. राजस्थानी साहित्यकार विजयदान देथा 4. मोहन वीणा के आविष्कारक संगीतज्ञ पंडित विश्वमोहन भट्ट और 5. गजल सम्राट के नाम से मशहूर गजल गायक दिवंगत जगजीत सिंह। 6. सुप्रसिद्ध माण्ड गायिका स्व. अल्लाह जिलाई बाई 7. राजस्थानी साहित्यकार श्रीमती लक्ष्मी कुमारी चूडावत इन पुरस्कारों के तहत प्रत्ये

राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के वर्ष 2011-12 के लिए विभिन्न पुरस्कार घोषित

राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, बीकानेर ने वर्ष 2011-12 के लिए विभिन्न पुरस्कारों की घोषणा कर दी है । 29 मार्च को अकादमी अध्यक्ष श्याम महर्षि द्वारा घोषित किए गए विभिन्न पुरस्कार निम्नांकित है- *. 31 हजार रुपए का प्रतिष्ठित सूर्यमल्ल मीसण शिखर पुरस्कार- बीकानेर के साहित्यकार शिवराज छंगाणी को उनकी पुस्तक ‘इक्कड बिक्कड’ के लिए। *. पद्य विधा का 15 हजार रुपए का गणेशलाल व्यास उस्ताद पुरस्कार- प्रवासी राजस्थानी साहित्यकार मधुकर गौड, मुम्बई को उनकी पुस्तक काव्य पुस्तक ‘गीतां री पांण’ के लिए। *. इसी प्रकार निबंध, एकांकी, नाटक, यात्रा संस्मरण, व्यंग्य व रेखाचित्र विषय से जुड़ा 15 हजार रुपए का शिवचंद भरतिया गद्य पुरस्कार- उदयपुर के हरमन चौहान को उनकी पुस्तक ‘लखणां रा लाडा’ के लिए। *. 15 हजार रुपए के मुरलीधर व्यास राजस्थानी कथा साहित्यकार पुरस्कार- श्रीडूंगरगढ के श्री भगवान सैनी की पुस्तक ‘भेख’ के लिए। *. अनुवाद के क्षेत्र में दिए जाने वाला 7500 रुपए का बावजी चतुरसिंहजी अनुवाद पुरस्कार- कोटा के ओम नागर को उनकी अनुवाद पुस्तक ‘जनता बावळी होगी’ के लिए। *. लेखक की प्रथम कृति

Current Affairs Of Rajasthan

'हेरिटेज वॉक एट कुम्भलगढ़ फोर्ट -2012' का पहली बार हुआ आयोजन

राजसमंद जिले के कुंभलगढ़ दुर्ग में जिला प्रशासन, पर्यटन, कला व संस्कृति विभाग तथा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की ओर से शनिवार दिनांक 10 मार्च 2012 को कुंभलगढ़ के अजेय किले की प्राचीर को विश्व प्रसिद्ध बनाने के प्रयास के तहत 'हेरिटेज वॉक एट कुम्भलगढ़ फोर्ट-2012' प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें कुम्भलगढ़ क्षेत्र के युवाओं ने अपना परचम लहराया तथा आठ में से सात पुरस्कारों पर यहीं के युवाओं ने कब्जा जमाया, जबकि एक सांत्वना पुरस्कार एक महिला प्रतियोगी ने जीता। पहली बार आयोजित हुई इस 'हेरिटेज वॉक एट कुम्भलगढ़ फोर्ट' में सिने अभिनेता सुनील शेट्टी ने भी शिरकत की तथा प्रतियोगियों का उत्साहवर्धन किया। इस कार्यक्रम के लिए प्रातः लगभग सात बजे से ही प्रतिभागियों के पहुंचने का क्रम प्रारंभ हो गया था। इस वॉक में पंजीकृत हुए कुल 418 में से करीब सवा दो सौ आवेदक प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए यहाँ पहुंचे। जिला कलक्टर डॉ. प्रीतम बी. यशवंत एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. नितिनदीप ब्लग्गन के नेतृत्व में इन आवेदकों में से 179 प्रतियोगियों का चयन हुआ। इसमें 100 लोग मुख्य प्रतियोगिता के लिए तथा शेष क

Rajasthan GK Current Affairs-

सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ‘ब्रह्मोस’-2 का पोकरण के चांधन फायरिंग रेंज में सफल परीक्षण

भारतीय सेना ने जमीन से जमीन पर मार करने वाली सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ‘ब्रह्मोस’ के वर्जन-2 का रविवार 4 मार्च को पोकरण स्थित चांधन फायरिंग रेंज में परीक्षण किया। इस परीक्षण में मिसाइल ने पाकिस्तान सीमा के निकट स्थित अजासर गांव में बनाए गए काल्पनिक ठिकाने पर निशाना भेदा। पाक मिसाइल ‘हत्फ’ के परीक्षण के मद्देनजर ‘ब्रह्मोस’ मिसाइल का पौने सात महीने में यह दूसरा परीक्षण काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भारतीय सेना और रक्षा अनुसंधान विकास संगठन (डीआरडीओ) के उच्चाधिकारियों वाइस चीफ लेफ्टिनेंट जनरल श्रीकृष्णा सिंह तथा डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल एके चौधरी आदि की उपस्थिति में रविवार सुबह 10.30 बजे चांधन फायरिंग रेंज से ब्रह्मोस मिसाइल से निशाना दागा गया। रक्षा प्रवक्ता के अनुसार मिसाइल ने कुछ पलों में अपना निशाना सटीक ढंग से भेद दिया। इस परीक्षण में मिसाइल से हुए तेज धमाके के साथ एक खेत में रखे चारे में आग लग गई जिसे कुछ ही देर में दमकल की मदद से बुझाया गया। आग से जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। चांधन फायरिंग रेंज से अजासर की हवाई दूरी करीब 28 किमी व जमीनी दूरी करीब 70 किमी है। अजासर से पाकिस्तान सीमा

राजस्थान महत्वपूर्ण समसामयिक घटनाचक्र
Important Rajasthan Current Affairs

होटल 'शिव निवास पैलेस' को राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार 2010-11 में सर्वश्रेष्ठ हेरिटेज ग्रांड कैटेगरी अवार्ड केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय ने एचआरएच ग्रुप ऑफ होटल्स की इकाई उदयपुर स्थित होटल 'शिव निवास पैलेस' को राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार 2010-11 में सर्वश्रेष्ठ हेरिटेज ग्रांड कैटेगरी से नवाजा है। 29 फरवरी 2012 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति प्रतिभा देवीसिंह पाटील ने यह पुरस्कार एचआरएच ग्रुप ऑफ होटल्स, उदयपुर के कार्यकारी निदेशक लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को प्रदान किया। उनके साथ एमएमसीएफ की स्वावलंबन परियोजना की मुख्य कार्यकारी अधिकारी वृंदा राजे सिंह भी थीं। यहाँ यह उल्लेखनीय है कि विगत डेढ़ दशक से होटल शिव निवास पैलेस ने हेरिटेज ग्रांड कैटेगरी अवार्ड पर दबदबा बनाए रखा है। राजस्थान के रजत चौहान ने तीरंदाजी में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण के साथ रजत भी जीता राजस्थान के युवा तीरंदाज रजत चौहान ने कॅरिअर के पहले ही अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन करते हुए बैंकॉक में चल रही एशियन ग्रांप्री तीरंदाजी में कंपाउंड मिश्रित टीम का स्

बाड़मेर में संभव हो सकता है बहुमूल्य दुर्लभ मृदा तत्वों के खनिजों का खनन

हाल ही में प्रदेश के बाड़मेर जिले की गुढ़ामलानी तहसील में लैंथेनम व सीरियम नामक दुर्लभ खनिजों के भंडार का पता चला है। ये दुनिया में पाए जाने वाले 17 दुर्लभ मृदा तत्व के खनिजों में सम्मिलित हैं। इनका सबसे बड़ा उत्पादक चीन है। इनका उपयोग एलसीडी व प्लाज्मा डिस्प्ले पैनल, एक्स-रे फिल्म, फ्लोरोसेंट व हैलोजन लैंप बनाने में होता है। इन खनिजों की मात्रा व गुणवत्ता परखने के लिए राज्य सरकार ने कर्नाटक की रामगढ़ मिनरल लिमिटेड को परमिट देने की तैयारी प्रारंभ कर दी है। राज्य सरकार उक्त कंपनी को गुढ़ामलानी तहसील के 77.5 वर्ग किमी. क्षेत्र में खोज व परीक्षण के लिए पट्टा देगी। इस दायरे में खनिज की मात्रा पता लगाने के पश्चात कंपनी माइनिंग लीज के लिए आवेदन कर सकती है। इनके खनन के लिए केंद्रीय खान मंत्रालय से स्वीकृति मिल गई है। खान विभाग के अनुसार अगले तीन से पांच वर्ष में इन खनिजों का उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है। लैंथेनम व सीरियम ऐसे 17 तत्वों में शामिल हैं जो दुर्लभ मृदा तत्व (रेयर अर्थ एलीमेन्ट) कहलाते हैं। ये ज्यादा घनत्व, उच्च गलनांक, उच्च चालकता व उच्च उष्मीय चालकता वाले होते हैं। देश में दुर