Skip to main content

Posts

Showing posts from April, 2012

राजस्थान समसामयिक घटनाचक्र-
श्रीमती मारग्रेट अल्वा राजस्थान की नई राज्यपाल होंगी

श्रीमती मारग्रेट अल्वा राजस्थान की नई राज्यपाल होंगी। केंद्र सरकार ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर राज्य सरकार को भी सूचित कर दिया है। श्रीमती अल्वा 10 मई को जयपुर आ सकती हैं और 12 मई को शपथ ले सकती हैं। वे वर्तमान में उत्तराखंड की राज्यपाल हैं। उनका कार्यकाल दो साल बचा है। वे इतने समय राजस्थान की राज्यपाल रहेंगी अर्थात श्रीमती अल्वा का कार्यकाल 19 जुलाई 2014 तक रहेगा। अल्वा राजस्थान की 36वीं राज्यपाल और तीसरी महिला राज्यपाल होंगी। इससे पहले दो महिलाएँ श्रीमती प्रतिभा पाटील तथा प्रभा राव इस पद पर रह चुकी हैं। शिवराज पाटील पंजाब के राज्यपाल हैं और 28 अप्रैल 2010 से राजस्थान का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं। उल्लेखनीय है कि 26 अप्रेल 2010 को प्रभा राव के निधन के बाद से पंजाब के राज्यपाल शिवराज पाटील के पास राजस्थान का अतिरिक्त प्रभार था। पाटील को यहां शनिवार दिनांक 28 अप्रैल को 2 साल पूरे हो गए। अब उनके स्थान पर श्रीमती मारग्रेट को नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति भवन से जारी अधिसूचना के अनुसार मप्र के पूर्व मंत्री अजीज कुरैशी को उत्तराखंड, एसपीजी के पूर्व प्रमुख बीवी वांचू को गोवा का र

राजस्थान समसामयिक घटनाचक्र - राजस्थान में प्रथम मसाला पार्क स्थापित

जीरा, धनिया एवं बड़ी सौंफ जैसे बीजीय मसालों के प्रसंस्करण के लिए जोधपुर में स्थापित राजस्थान के प्रथम स्पाइसेस पार्क का उद्घाटन पिछले दिनों मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की उपस्थिति में केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री आनंद शर्मा द्वारा किया गया। स्पाइसेस बोर्ड ने जोधपुर के पास ओसियां तहसील के रामपुरा बाटियां गांव में राजस्थान सरकार द्वारा निःशुल्क प्रदान की गई 60.07 एकड भूमि में इस पार्क का निर्माण किया है जिसके निर्माण में कुल 27 करोड रुपए खर्च किए हैं। इस पार्क में बीजीय मसालों विशेषकर राज्य में अत्यधिक उत्पादित होने वाले जीरा व धनिया के अलावा बड़ी सौंफ, मेथी जैसे अन्य बीजीय मसालों के प्रसंस्करण की मशीनें तथा अन्य सामान्य अवसंरचनात्मक सुविधाएँ उपलब्ध है। प्रति घण्टा दो टन की क्षमता वाली प्रसंस्करण सुविधाओं में 100 ग्रा. से 50 कि.ग्राम तक के माल के प्री-क्लीनिंग, ग्रेडिंग, कलर-सेटिंग, ग्राइंडिग तथा पैकिंग सुविधाएं शामिल है। इस स्पाइसेस पार्क में उपलब्ध ये सुविधाएं अंतर्राष्ट्रीय प्रतिमानों के समतुल्य हैं। प्रसंस्करण कार्य में शामिल पैकिंग सुविधाओं में 25 ग्राम और 100 ग्राम के उपभोक्ता प

राजस्थान साहित्य अकादमी के वर्ष 2011-12 के वार्षिक पुरस्कारों की घोषणा

राजस्थान साहित्य अकादमी उदयपुर द्वारा 2 अप्रैल 2012 को वर्ष 2011-12 के वार्षिक अकादमी पुरस्कारों की घोषणा की गई है। अकादमी के अध्यक्ष श्री वेद व्यास ने इन पुरस्कारों की घोषणा की। ये पुरस्कार निम्नलिखित है- 1. सर्वोच्च मीरा पुरस्कार (पुरस्कार राशि 31 हजार रुपए) - कोटा के श्री अम्बिका दत्त को उनकी काव्यकृति ’’आवों में बारहों मास’’ पर। 2. कविता विधा का ’’सुधीन्द्र पुरस्कार (राशि 15 हजार रुपए) - श्री नरेन्द्र शर्मा ’’कुसुम’’, जयपुर को उनकी क्राफट ’’अन्तराल’’ पर 3. कथा उपन्यास विधा का डॉ. रांगेय राधव पुरस्कार (राशि 15 हजार रुपए)- श्री चरण सिंह पथिक, करौली को उनकी कथा कृति ’’पीपल के फूल’’ पर। 4. आलोचना विधा का देवराज उपाध्याय पुरस्कार (राशि 15 हजार रुपए)- श्री कुन्दन माली, उदयपुर को उनकी आलोचना कृति ’’वस्तुतः’’ पर 5. विविध विधाओं का कन्हैया लाल सहल पुरस्कार (राशि 15 हजार रुपए)- श्री जितेन्द्र निर्मोही, कोटा को उनकी संस्मरण कृति ’’उजाले अपनी यादों के’’ पर। 6. ’’सुमनेश जोशी’’ प्रथम प्रकाशित कृति पुरस्कार (राशि 7500 रुपए)- श्री बनज कुमार ’’बनज’’, जयपुर को उनकी काव्य कृति ’’फैल

महत्वपूर्ण राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज- दिनांक 2 अप्रैल 2012 Important Rajasthan GK Quiz

1. राजस्थान में किस जनजाति की संख्या सर्वाधिक है? (अ) भील (ब) मीणा (स) गरासिया (द) डामोर उत्तर- ब 2. निम्नलिखित में से कौनसा कथन असत्य है- (अ) भीलों के घर 'कू' कहलाते हैं (ब) भीलों के छोटे गाँव 'फलां' कहलाते हैं (स) भीलों के बड़े गाँव 'पाल' कहलाते हैं (द) भीलों के मुखिया 'प्रधान' कहलाते हैं उत्तर- द 3. भील जनजाति द्वारा पहाड़ी जंगल को जला कर की जाने वाली कृषि क्या कहलाती है? (अ) लेडांग (ब) चिमाता (स) सागड़ी (द) पावड़ा उत्तर- ब 4. राजस्थान में जनजाति क्षेत्र विभाग की स्थापना किस वर्ष की गई? (अ) 1975 (ब) 1977 (स) 1979 (द) 1984 उत्तर- अ 5. राजस्थान के किस जिले में न्यूनतम गाँव हैं? (अ) बाड़मेर (ब) जैसलमेर (स) धौलपुर (द) सिरोही उत्तर- द 6. नीमाड़ी उप बोली राज्य के किस क्षेत्र में बोली जाती है? (अ) मेवाड़ (ब) मारवाड (स) ब्रज (द) हाड़ौती उत्तर- अ 7. किस वृक्ष को आदिवासियों का हरा सोना कहा जाता है? (अ) पलाश (ब) खेजड़ा (स) बाँस (द) सागवान उत्तर- स 8. चुरू जिले में स्थित धूरमेड़ी का संबंध किस लोक देवता से है? (अ) रामदेव