Skip to main content

राजस्थान की सीमा- प्रश्नोत्तरी के रूप में








प्रश्न-1 भारत-पाकिस्तान की अन्तर्राष्ट्रीय सीमा (रेडक्लिफ रेखा) पाकिस्तान की सीमा से लगने वाले राजस्थान के 4 जिले कौन-कौनसे हैं?
उत्तर-
1. जैसलमेर (464 कि.मी.)- पाकिस्तान के साथ सर्वाधिक अन्तर्राष्ट्रीय सीमा वाला
2. बाड़मेर (228 कि.मी.)
3. गंगानगर (210 कि.मी.)
4. बीकानेर (168 कि.मी.) - पाकिस्तान के साथ न्यूनतम अन्तर्राष्ट्रीय सीमा वाला
प्रश्न- 2 राजस्थान की पाकिस्तान के साथ लगने वाली अन्तर्राष्ट्रीय सीमा की लंबाई कितनी है?
उत्तर- 1070 कि.मी.
प्रश्न-3 राजस्थान के सीमावर्ती राज्यों की स्थिति बताईये?
उत्तर-
1. उत्तरी सीमा पर -                 पंजाब और हरियाणा
 2. उत्तरी-पूर्वी सीमा पर -             हरियाणा
 3. पूर्वी सीमा पर -                  उत्तरप्रदेश
 4. दक्षिण व दक्षिण-पूर्वी सीमा पर -     मध्यप्रदेश
 5. दक्षिण व दक्षिण-पश्चिम सीमा पर - गुजरात
प्रश्न-4 राजस्थान के अंतर्राज्यीय सीमा पर स्थित सीमावर्ती जिले कौन-कौनसे हैं?
उत्तर-
राजस्थान की अंतर्राज्यीय सीमा पर स्थित सीमावर्ती जिले राज्यवार निम्नांकित है-
1. मध्यप्रदेश - सवाईमाधोपुर, धौलपुर, करौली, कोटा, बारां, झालावाड़, भीलवाड़ा, चितौड़गढ, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ (10 जिले)
2. हरियाणा - चुरू, हनुमानगढ़, झुंझुनू, सीकर, जयपुर, अलवर भरतपुर (7 जिले)
3. गुजरात - बाड़मेर, जालौर, सिरोही, उदयपुर, डूंगरपुर और बांसवाड़ा (6 जिले)
4. पंजाब - गंगानगर हनुमानगढ़ (2 जिले)
5. उत्तरप्रदेश - भरतपुर तथा धौलपुर (2 जिले)
प्रश्न-5 राजस्थान के कौनसे चार जिले दो-दो राज्यों के साथ राजस्थान की अन्तर्राज्यीय सीमा बनाते है?
उत्तर- राजस्थान के निम्नांकित चार जिले दो-दो राज्यों के साथ अन्तर्राज्यीय सीमा बनाते हैं -
1. हनुमानगढ - पंजाब एवं हरियाणा
2. भरतपुर - हरियाणा एवं उत्तरप्रदेश
3. धौलपुर - उत्तरप्रदेश एवं मध्यप्रदेश
4. बांसवाड़ा - मध्यप्रदेश एवं गुजरात
प्रश्न-6 राजस्थान के वे दो जिले कौनसे हैं, जो अन्तर्राष्ट्रीय व अन्तर्राज्यीय दोनों प्रकार की सीमाएं बनाते हैं?
उत्तर- 1. गंगानगर - अन्तर्राष्ट्रीय पाकिस्तान के साथ और अन्तर्राज्यीय पंजाब के साथ
2. बाड़मेर - अन्तर्राष्ट्रीय पाकिस्तान के साथ और अन्तर्राज्यीय गुजरात के साथ
प्रश्न-7 राजस्थान के वे दो जिले कौनसे हैं, जो केवल अन्तर्राष्ट्रीय सीमाएं ही बनाते हैं, अन्तर्राज्यीय नहीं?
उत्तर- जैसलमेर व बीकानेर
प्रश्न-8 राजस्थान का एकमात्र ऐसा जिला कौनसा है, जो मध्यप्रदेश के साथ दो बार अन्तर्राज्यीय सीमा बनाता है?
उत्तर- कोटा जो प्रथम बार सवाई माधोपुर व बारां के बीच, जबकि द्वितीय बार झालावाड़ व चितौड़गढ के  बीच मध्यप्रदेश से सीमा बनाता है।
प्रश्न-9 राजस्थान का मध्यप्रदेश के साथ सबसे लंबी सीमा बनाने वाला जिला कौनसा है?
उत्तर- झालावाड़
प्रश्न-10 राजस्थान का मध्यप्रदेश के साथ सबसे कम सीमा बनाने वाला जिला कौनसा है?
उत्तर- भीलवाड़ा
प्रश्न-11 राजस्थान के कुल कितने जिले अन्तर्राज्यीय सीमा बनाते है?
उत्तर- राजस्थान के निम्नांकित 23 जिले अन्तर्राज्यीय सीमा बनाते हैं-
1. सवाईमाधोपुर      2. धौलपुर      3. करौली       4. कोटा  

5. बारां             6. झालावाड़,    7. भीलवाड़ा      8. चितौड़गढ़

9. बांसवाड़ा          10. प्रतापगढ़    11. चुरू        12. हनुमानगढ़ 
13. झुंझुनू          14. सीकर      15. जयपुर      16. अलवर

17. भरतपुर         18. बाड़मेर     19. जालौर      20. सिरोही

21. उदयपुर         22. डूंगरपुर     23. गंगानगर
(इस सूची के गंगानगर व बाड़मेर अन्तर्राज्यीय व अन्तर्राष्ट्रीय दोनों प्रकार की सीमाएं बनाते है।)
प्रश्न-12 राजस्थान के कुल कितने जिले केवल अन्तर्राज्यीय सीमा बनाते है, अन्तर्राष्ट्रीय सीमा नहीं?
उत्तर- 21 जिले
प्रश्न-13 राजस्थान के कुल कितने जिले अंतर्राज्यीय व अन्तर्राष्ट्रीय सीमा में से कोई एक बनाते है,
उत्तर- 25  (23 ऊपर की सूची के जिले एवं केवल अंतर्राष्ट्रीय सीमा बनाने वाले 2 जिले बीकानेर और जैसलमेर)
प्रश्न-14 राजस्थान में अन्तर्वर्ती जिलों (अर्थात जो न तो अन्तर्राज्यीय और न ही अन्तर्राष्ट्रीय सीमा बनाते है) की संख्या कितनी है तथा इनके नाम क्या है?
उत्तर- 8 जिले - नागौर, पाली, अजमेर, जोधपुर, टोंक, दौसा, राजसमंद और बूंदी
प्रश्न-15 गुजरात के साथ सबसे छोटी सीमा बनाने वाले जिले का नाम क्या है?
उत्तर- बाड़मेर
प्रश्न-16 किस राज्य के साथ राजस्थान की सर्वाधिक लंबी अन्तर्राज्यीय सीमा लगती है?
उत्तर- मध्यप्रदेश (1600 कि.मी.)
प्रश्न-17 किस राज्य के साथ राजस्थान की सबसे छोटी अंतर्राज्यीय सीमा लगती है?
उत्तर- पंजाब (80 कि.मी.)
प्रश्न-18 राजस्थान की कुल अन्तर्राज्यीय सीमा कितने कि.मी. है?
उत्तर- 4850 कि.मी.
प्रश्न-19 राजस्थान की कुल स्थलीय सीमा (परिमिति /पूरा घेरा) कितने कि.मी. है?
उत्तर- 5920 कि.मी. (4850 अन्तर्राज्यीय सीमा एवं 1070 अंतर्राष्ट्रीय सीमा)
प्रश्न-20 पाकिस्तान के साथ सबसे कम अन्तर्राष्ट्रीय सीमा वाला जिला कौनसा है?
उत्तर- बीकानेर (168 कि.मी.)
प्रश्न-21 पाकिस्तान के साथ सर्वाधिक अन्तर्राष्ट्रीय सीमा वाला जिला कौनसा है?
उत्तर- जैसलमेर (464 कि.मी.)
प्रश्न-22 राजस्थान की उत्तरी सीमा पर स्थित राज्यों के नाम क्या है?
उत्तर- पंजाब और हरियाणा
प्रश्न-23 राजस्थान की पूर्वी सीमा पर स्थित राज्य का नाम क्या है?
उत्तर- उत्तरप्रदेश
प्रश्न-24 राजस्थान की दक्षिणी सीमा पर स्थित राज्य का नाम क्या है?
उत्तर- गुजरात
प्रश्न-25 उत्तरप्रदेश की सीमा पर स्थित जिले कौन-कौनसे है?
उत्तर- भरतपुर तथा धौलपुर

Popular posts from this blog

Baba Mohan Ram Mandir and Kali Kholi Dham Holi Mela

Baba Mohan Ram Mandir, Bhiwadi - बाबा मोहनराम मंदिर, भिवाड़ी साढ़े तीन सौ साल से आस्था का केंद्र हैं बाबा मोहनराम बाबा मोहनराम की तपोभूमि जिला अलवर में भिवाड़ी से 2 किलोमीटर दूर मिलकपुर गुर्जर गांव में है। बाबा मोहनराम का मंदिर गांव मिलकपुर के ''काली खोली''  में स्थित है। काली खोली वह जगह है जहां बाबा मोहन राम रहते हैं। मंदिर साल भर के दौरान, यात्रा के दौरान खुला रहता है। य ह पहाड़ी के शीर्ष पर स्थित है और 4-5 किमी की दूरी से देखा जा सकता है। खोली में बाबा मोहन राम के दर्शन के लिए आने वाली यात्रियों को आशीर्वाद देने के लिए हमेशा “अखण्ड ज्योति” जलती रहती है । मुख्य मेला साल में दो बार होली और रक्षाबंधन की दूज को भरता है। धूलंड़ी दोज के दिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु बाबा मोहन राम जी की ज्योत के दर्शन करने पहुंचते हैं। मेले में कई लोग मिलकपुर मंदिर से दंडौती लगाते हुए काली खोल मंदिर जाते हैं। श्रद्धालु मंदिर परिसर में स्थित एक पेड़ पर कलावा बांधकर मनौती मांगते हैं। इसके अलावा हर माह की दूज पर भी यह मेला भरता है, जिसमें बाबा की ज्योत के दर्शन करन

राजस्थान का प्रसिद्ध हुरडा सम्मेलन - 17 जुलाई 1734

हुरडा सम्मेलन कब आयोजित हुआ था- मराठा शक्ति पर अंकुश लगाने तथा राजपूताना पर मराठों के संभावित आक्रमण को रोकने के लिए जयपुर के सवाई जयसिंह के प्रयासों से 17 जुलाई 1734 ई. को हुरडा (भीलवाडा) नामक स्थान पर राजपूताना के शासकों का एक सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसे इतिहास में हुरडा सम्मेलन के नाम  जाता है।   हुरडा सम्मेलन जयपुर के सवाई जयसिंह , बीकानेर के जोरावर सिंह , कोटा के दुर्जनसाल , जोधपुर के अभयसिंह , नागौर के बख्तसिंह, बूंदी के दलेलसिंह , करौली के गोपालदास , किशनगढ के राजसिंह के अलावा के अतिरिक्त मध्य भारत के राज्यों रतलाम, शिवपुरी, इडर, गौड़ एवं अन्य राजपूत राजाओं ने भाग लिया था।   हुरडा सम्मेलन की अध्यक्षता किसने की थी- हुरडा सम्मेलन की अध्यक्षता मेवाड महाराणा जगतसिंह द्वितीय ने की।     हुरडा सम्मेलन में एक प्रतिज्ञापत्र (अहदनामा) तैयार किया गया, जिसके अनुसार सभी शासक एकता बनाये रखेंगे। एक का अपमान सभी का अपमान समझा जायेगा , कोई राज्य, दूसरे राज्य के विद्रोही को अपने राज्य में शरण नही देगा ।   वर्षा ऋतु के बाद मराठों के विरूद्ध क

Civilization of Kalibanga- कालीबंगा की सभ्यता-
History of Rajasthan

कालीबंगा टीला कालीबंगा राजस्थान के हनुमानगढ़ ज़िले में घग्घर नदी ( प्राचीन सरस्वती नदी ) के बाएं शुष्क तट पर स्थित है। कालीबंगा की सभ्यता विश्व की प्राचीनतम सभ्यताओं में से एक है। इस सभ्यता का काल 3000 ई . पू . माना जाता है , किन्तु कालांतर में प्राकृतिक विषमताओं एवं विक्षोभों के कारण ये सभ्यता नष्ट हो गई । 1953 ई . में कालीबंगा की खोज का पुरातत्वविद् श्री ए . घोष ( अमलानंद घोष ) को जाता है । इस स्थान का उत्खनन कार्य सन् 19 61 से 1969 के मध्य ' श्री बी . बी . लाल ' , ' श्री बी . के . थापर ' , ' श्री डी . खरे ', के . एम . श्रीवास्तव एवं ' श्री एस . पी . श्रीवास्तव ' के निर्देशन में सम्पादित हुआ था । कालीबंगा की खुदाई में प्राक् हड़प्पा एवं हड़प्पाकालीन संस्कृति के अवशेष प्राप्त हुए हैं। इस उत्खनन से कालीबंगा ' आमरी , हड़प्पा व कोट दिजी ' ( सभी पाकिस्तान में ) के पश्चात हड़प्पा काल की सभ्यता का चतुर्थ स्थल बन गया। 1983 में काली