Skip to main content

भारतीय संविधान पर सामान्य ज्ञान क्विज -




प्रश्न-1

किसकी सिफारिश पर संविधान सभा का गठन किया गया?

उत्तर-

 कैबिनेट मिशन योजना

प्रश्न-2

किस व्यक्ति ने वर्ष 1922 में यह माँग की कि भारत के संविधान की संरचना हेतु गोलमेज सम्मेलन बुलाना चाहिए?

उत्तर-

मोती लाल नेहरू ने

प्रश्न-3

किस व्यक्ति ने वर्ष 1938 में वयस्क मताधिकार के आधार पर संविधान सभा के गठन की मांग की?

उत्तर-

जवाहर लाल नेहरू

प्रश्न-4

कांग्रेस ने किस वर्ष भारतीय जनता द्वारा किसी प्रकार के बाह्य हस्तक्षेप के बिना संविधान के निर्माण की मांग को लेकर प्रस्ताव पारित किया था?

उत्तर-

1936

प्रश्न-5

कैबीनेट मिशन योजना के अनुसार देश संविधान सभा के कुल कितने सदस्य निश्चित  होने थे?

उत्तर-

389

प्रश्न-6

भारत में संविधान सभा के लिए चुनाव कब निश्चित हुआ?

उत्तर-

जुलाई 1946

प्रश्न-7

सन 1942 में किस योजना के तहत यह स्वीकार किया गया कि भारत में एक निर्वाचित संविधान सभा का गठन होगा, जो युद्धोपरान्त संविधान का निर्माण करेगी?

उत्तर-

क्रिप्स योजना

प्रश्न-8

भारतीय संविधान सभा को किसने मूर्त रूप प्रदान किया?

उत्तर-

जवाहरलाल नेहरू ने

प्रश्न-9

भारतीय संविधान सभा की प्रथम बैठक कब हुई थी?

उत्तर-

9 दिसम्बर, 1946 को

प्रश्न-10

भारतीय संविधान सभा में किस देशी रियासत के प्रतिनिधि ने भाग नहीं लिया था?

उत्तर-

हैदराबाद ने

प्रश्न-11

1947 में पुनर्गठन के फलस्वरूप वर्ष भारतीय संविधान सभा के सदस्यों की संख्या कितनी हो गयी?

उत्तर-

299

प्रश्न-12

जवाहर लाल नेहरू के नेतृत्व में अंतरिम सरकार का गठन कब हुआ?

उत्तर-

सितम्बर 1946

प्रश्न-13

संविधान सभा की पहली बैठक किस दिन शुरू हुई?

उत्तर-

9 दिसम्बर 1946

प्रश्न-14

भारतीय संविधान में किस अधिनियम के ढांचे को स्वीकार किया गया है?

उत्तर-

भारत शासन अधिनियम 1935

प्रश्न-15

संविधान द्वारा प्रदत्त नागरिकता के सम्बन्ध में संसद ने एक व्यापक नागरिकता अधिनियम कब बनाया?

उत्तर-

1955

प्रश्न-16

भारतीय संविधान सभा का अस्थायी अध्यक्ष किसे चुना गया?

उत्तर-

सच्चिदानन्द सिन्हा

प्रश्न-17

स्वाधीनता से पूर्व मुस्लिम लीग कब अंतरिम सरकार में शामिल हुई?

उत्तर-

अक्टूबर 1946

प्रश्न-18

भारतीय संविधान सभा का पहला अधिवेशन किस अवधि तक चला?

उत्तर-

9 दिसम्बर 1946 से 23 दिसम्बर 1946

प्रश्न-19

देश के स्वतन्त्र होने के पश्चात भारतीय संविधान सभा की प्रथम बैठक कब हुई?

उत्तर-

31 अक्टूबर 1947

प्रश्न-20

भारतीय संविधान सभा का स्थायी अध्यक्ष कौन था?

उत्तर-

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद

प्रश्न-21

संविधान निर्माण की दिशा में पहला कार्य 'उद्देश्य प्रस्ताव' था, जिसे 22 जनवरी 1947 को किसने प्रस्तुत किया था?

उत्तर-

जवाहर लाल नेहरू ने

प्रश्न-22

भारत के पहले राष्ट्रपति के रूप में डॉ. राजेन्द्र प्रसाद का चुनाव किसके द्वारा गया था?

उत्तर-

संविधान सभा द्वारा

प्रश्न-23

भारतीय संविधान की प्रस्तावना के अनुसार देश के शासन की सर्वोच्च सत्ता किसमें निहित है?

उत्तर-

जनता में

प्रश्न-24

भारतीय संविधान के किस भाग को उसकी आत्माकी आख्या प्रदान की गयी है?

उत्तर-

प्रस्तावना

प्रश्न-25

भारतीय संविधान किस दिन से पूर्णत: लागू हुआ?

उत्तर-

26 जनवरी, 1950

प्रश्न-26

किस दिनांक को भारतीय स्वाधीनता अधिनियम को ब्रिटिश सम्राट की स्वीकृति प्राप्त हुई थी?

उत्तर-

21 जुलाई 1947

प्रश्न-27

भारत का संविधान कब अंगीकार किया गया था?

उत्तर-

26 नवम्बर, 1949 को

प्रश्न-28

भारतीय संविधान ने किस प्रकार के लोकतंत्र को अपनाया है?

उत्तर-

लोकतांत्रिक गणतंत्र

प्रश्न-29

भारतीय संविधान में तीन सूचियों की व्यवस्था कहाँ से ली गयी है?

उत्तर-

भारत शासन अधिनियम 1935 से

प्रश्न-30

संविधान सभा में विभिन्न प्रान्तों के लिए 296 सदस्यों का निर्वाचन होना था। इनमें से कांग्रेस के कितने प्रतिनिधि निर्वाचित होकर आए थे?

उत्तर-

208
 

Comments

  1. Ramesh Kumar Sharma27 April 2015 at 15:50

    Please add more questions of this type of GK. Thanks.

    ReplyDelete
  2. Thanks for appreciations. We will try to do better...

    ReplyDelete

Post a Comment

Your comments are precious. Please give your suggestion for betterment of this blog. Thank you so much for visiting here and express feelings
आपकी टिप्पणियाँ बहुमूल्य हैं, कृपया अपने सुझाव अवश्य दें.. यहां पधारने तथा भाव प्रकट करने का बहुत बहुत आभार

Popular posts from this blog

Baba Mohan Ram Mandir and Kali Kholi Dham Holi Mela

Baba Mohan Ram Mandir, Bhiwadi - बाबा मोहनराम मंदिर, भिवाड़ी साढ़े तीन सौ साल से आस्था का केंद्र हैं बाबा मोहनराम बाबा मोहनराम की तपोभूमि जिला अलवर में भिवाड़ी से 2 किलोमीटर दूर मिलकपुर गुर्जर गांव में है। बाबा मोहनराम का मंदिर गांव मिलकपुर के ''काली खोली''  में स्थित है। काली खोली वह जगह है जहां बाबा मोहन राम रहते हैं। मंदिर साल भर के दौरान, यात्रा के दौरान खुला रहता है। य ह पहाड़ी के शीर्ष पर स्थित है और 4-5 किमी की दूरी से देखा जा सकता है। खोली में बाबा मोहन राम के दर्शन के लिए आने वाली यात्रियों को आशीर्वाद देने के लिए हमेशा “अखण्ड ज्योति” जलती रहती है । मुख्य मेला साल में दो बार होली और रक्षाबंधन की दूज को भरता है। धूलंड़ी दोज के दिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु बाबा मोहन राम जी की ज्योत के दर्शन करने पहुंचते हैं। मेले में कई लोग मिलकपुर मंदिर से दंडौती लगाते हुए काली खोल मंदिर जाते हैं। श्रद्धालु मंदिर परिसर में स्थित एक पेड़ पर कलावा बांधकर मनौती मांगते हैं। इसके अलावा हर माह की दूज पर भी यह मेला भरता है, जिसमें बाबा की ज्योत के दर्शन करन

राजस्थान का प्रसिद्ध हुरडा सम्मेलन - 17 जुलाई 1734

हुरडा सम्मेलन कब आयोजित हुआ था- मराठा शक्ति पर अंकुश लगाने तथा राजपूताना पर मराठों के संभावित आक्रमण को रोकने के लिए जयपुर के सवाई जयसिंह के प्रयासों से 17 जुलाई 1734 ई. को हुरडा (भीलवाडा) नामक स्थान पर राजपूताना के शासकों का एक सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसे इतिहास में हुरडा सम्मेलन के नाम  जाता है।   हुरडा सम्मेलन जयपुर के सवाई जयसिंह , बीकानेर के जोरावर सिंह , कोटा के दुर्जनसाल , जोधपुर के अभयसिंह , नागौर के बख्तसिंह, बूंदी के दलेलसिंह , करौली के गोपालदास , किशनगढ के राजसिंह के अलावा के अतिरिक्त मध्य भारत के राज्यों रतलाम, शिवपुरी, इडर, गौड़ एवं अन्य राजपूत राजाओं ने भाग लिया था।   हुरडा सम्मेलन की अध्यक्षता किसने की थी- हुरडा सम्मेलन की अध्यक्षता मेवाड महाराणा जगतसिंह द्वितीय ने की।     हुरडा सम्मेलन में एक प्रतिज्ञापत्र (अहदनामा) तैयार किया गया, जिसके अनुसार सभी शासक एकता बनाये रखेंगे। एक का अपमान सभी का अपमान समझा जायेगा , कोई राज्य, दूसरे राज्य के विद्रोही को अपने राज्य में शरण नही देगा ।   वर्षा ऋतु के बाद मराठों के विरूद्ध क

Civilization of Kalibanga- कालीबंगा की सभ्यता-
History of Rajasthan

कालीबंगा टीला कालीबंगा राजस्थान के हनुमानगढ़ ज़िले में घग्घर नदी ( प्राचीन सरस्वती नदी ) के बाएं शुष्क तट पर स्थित है। कालीबंगा की सभ्यता विश्व की प्राचीनतम सभ्यताओं में से एक है। इस सभ्यता का काल 3000 ई . पू . माना जाता है , किन्तु कालांतर में प्राकृतिक विषमताओं एवं विक्षोभों के कारण ये सभ्यता नष्ट हो गई । 1953 ई . में कालीबंगा की खोज का पुरातत्वविद् श्री ए . घोष ( अमलानंद घोष ) को जाता है । इस स्थान का उत्खनन कार्य सन् 19 61 से 1969 के मध्य ' श्री बी . बी . लाल ' , ' श्री बी . के . थापर ' , ' श्री डी . खरे ', के . एम . श्रीवास्तव एवं ' श्री एस . पी . श्रीवास्तव ' के निर्देशन में सम्पादित हुआ था । कालीबंगा की खुदाई में प्राक् हड़प्पा एवं हड़प्पाकालीन संस्कृति के अवशेष प्राप्त हुए हैं। इस उत्खनन से कालीबंगा ' आमरी , हड़प्पा व कोट दिजी ' ( सभी पाकिस्तान में ) के पश्चात हड़प्पा काल की सभ्यता का चतुर्थ स्थल बन गया। 1983 में काली