Skip to main content

Posts

Showing posts with the label भारत की स्थिति

India's position, extent and boundaries - भारत की स्थिति, विस्तार एवं सीमाएँ

भारत की स्थिति , विस्तार एवं सीमाएँ ● दक्षिण एशिया के एक बहुत बड़े भू - भाग के उत्तर - पश्चिम , उत्तर और उत्तर पूर्व में ऊँचे - ऊँचे नवीन वलित पर्वत हैं। ● इसके दक्षिण - पश्चिम में अरब सागर , दक्षिण - पूर्व में बंगाल की खाड़ी तथा दक्षिण में हिन्द महासागर हैं। ● दक्षिण एशिया के इस भाग को भारतीय उपमहाद्वीप के नाम से भी जाना जाता है। ● इस उपमहाद्वीप में भारत , पाकिस्तान , नेपाल , बांग्लादेश और भूटान देश हैं। ● संकीर्ण पाक जलसन्धि के द्वारा अलग द्वीपीय देश श्री लंका भी इसी उपमहाद्वीप का अंग है। ● भारतीय उपमहाद्वीप के तीन चौथाई क्षेत्र में भारत का विस्तार है , जिसकी सीमाएँ उपमहाद्वीप के अन्य सभी देशों को छूती हैं। ● अन्य पाँच देशों सहित भारत एक स्पष्ट भौगोलिक इकाई है। उपमहाद्वीप के सभी देश सांस्कृतिक दृष्टि से भी एक दूसरे के निकट हैं। ● प्राचीनकाल में हमारा देश ' आर्यावर्त ' के नाम से जाना जाता था। बाद में इसे भारत , हिन्